इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|20:13|IST
ताजा खबर

इंदौर अग्निकांड पर सीएम से दिए जांच के आदेश, गृह मंत्री ने जताया दुःख

Updated: digiana.com | May 07, 2022, 12:11 PM IST

 इंदौर अग्निकांड पर सीएम से दिए जांच के आदेश, गृह मंत्री ने जताया दुःख

इंदौर: इंदौर शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई। उस वक्त इस मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे, अधिकांश की नींद में ही जलने व दमघुटने से मौत हो गई। आग में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि इंदौर के स्वर्णबाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं। मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।
प्रदेश के गृह और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जताया है। नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए दर्दनाक हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर पीड़ादायक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
हादसे के बारे में एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि है शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी और फिर धीरे धीरे पूरे घर में फैल गई। उसकी लपटों ने इतनी जल्दी विकराल रूप ले लिया कि किसी को संभलने और समझने का मौका ही नहीं दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कुछ की जिंदा जलने और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई।


 




सम्बंधित खबरें...
हनुमंत ध्वज पथक दल केदारनाथ के लिए रवाना
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:11 PM IST ]

इंदौर: केदारनाथ धाम में महाराष्ट्रीयन ढोल की प्रस्तुति देने के लिए इंदौर से हनुमंत ध्वज पथक 40 सदस्यीय दल शुक्रवार को...

चुनाव नजदीक आते ही मेरा मूड ठीक हो जाता है। इंदौर में बोले,...
[ Posted On digiana.com | Apr 04, 2023, 03:04 PM IST ]

इंदौरः मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर प्रवास पर आए। अपने प्रवास...

सिमरोल में फिर हादसा, आमने-सामने से टकराई दो यात्री बसें, 25...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 12:35 PM IST ]

इंदौर: इंदौर के पास सिमरोल में फिर भीषण हादसा हुआ है। गुरूवार सुव्बह दो यात्री बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस...

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, इंदौर में मिला लैटर
[ Posted On digiana.com | Nov 18, 2022, 12:45 PM IST ]

इंदौर: इंदौर में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि एक मिठाई दुकान पर धमकी भरा लैटर मिला है,...

इंदौर में फिर तीन तलाक, हलाला करवाने का दबाव बना रहा था पति
[ Posted On digiana.com | Nov 16, 2022, 06:27 PM IST ]

इंदौर: इंदौर से फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। शादी के 8 साल बाद पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। फिर हवाला करवाकर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.