इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|20:29|IST
ताजा खबर

कड़ाके की ठंड में ठिठुरता रहा बुजुर्ग, हुई मौत, सड़क पर कर रहे थे गुजर-बसर  

Updated: digiana.com | Jan 02, 2022, 06:52 PM IST

कड़ाके की ठंड में ठिठुरता रहा बुजुर्ग, हुई मौत, सड़क पर कर रहे थे गुजर-बसर   

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई। उसे ठंड से बचाने के लिए न अलाव लगाया गया और न ही रैन बसेरे में उसके ठहरने की व्यवस्था की गई। सड़क पर रहने वाले बेघर बुजुर्ग ने शनिवार को दम तोड़ दिया। उसकी 65 वर्षीय पत्नी ने रविवार को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।  बुजुर्ग को बचाया जा सकता था। मगर, प्रशासन बुजुर्ग से ज्यादा बेबस और लाचार था। वह कई दिनों से ब्लॉक अधिकारियों से पीएम आवास की गुहार लगाता रहा, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसलिए बुजुर्ग गांव के गेट पर ही पन्नी डालकर पत्नी संग रहता था।
संतान ने पहले ही छोड़ा साथ, अब अकेली हो गईं फूलमती
पति के मौत के बाद अब फूलमती देवी अकेली हो गईं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फूलमती देवी की कोई संतान नहीं है। उन्हें संतान हुई थी, लेकिन वर्षों पहले ही संतान की भी मौत हो गई। उसके बाद से वृद्ध दंपती एक दूसरे का साथ निभा रहे थे। गरीबी के कारण हुई बुजुर्ग की मौत के बाद कोई आगे नहीं आया और पति का अंतिम संस्कार भी पत्नी ने किया।
मौत के बाद अब पहुंचे अधिकारी और नेता
चौरीचौरा के छितहरी गांव के बाहर पीडब्ल्यूडी की सड़क पर पन्नी डालकर 70 वर्षीय बैजनाथ अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उन्होंने ब्रह्मपुर ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों से सरकारी सुविधाओं और आवास की मांग की थी। मगर, बेपरवाह जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया और वह जिंदगी की जंग हार गए। उनकी पत्नी बेसहारा हो गईं। पति के मौत के बाद समाजसेवी अंबरीश यादव ने उनसे मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
छितहरी गांव के रहने वाले कुछ युवाओं ने बताया कि बैजनाथ अपनी पत्नी के साथ कई वर्षों से गांव में रहते थे। पति की तबियत खराब होने पर जमीन बिक गई। फूलमती ने सोचा था कि अपने पति के सहारे जीवन गुजार लेंगी। इस बीच उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया की नौकरी कर ली। मगर, कुछ दिन बाद उन्हें वहां से भी हटा दिया गया। बुजुर्ग की मौत के बाद अब हल्का लेखपाल और गांव के विकास अधिकारी और प्रसपा सहित कई पार्टियों के नेता भी जा रहे हैं।
मदद के लिए पहुंची टीम
एसडीएम चौरीचौरा अनुपम मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए कोटेदार, राजस्व कर्मी और नायब तहसीलदार अलका सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजी गई है, जो प्राथमिक मदद करेगी। जांच कराकर पीड़ित महिला को आवास आदि की भी मदद की जाएगी।

सम्बंधित खबरें...
पुलिस को दी थी गोरखपुर मंदिर उड़ाने की झूठी सूचना, पहुंचा जेल
[ Posted On digiana.com | Oct 14, 2022, 02:34 PM IST ]

गोरखपुर, पुलिस को फोन कर गोरखपुर मंदिर को उड़ाने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को देवरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।...

CBI अफसर को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश, ड्राइवर की सूझबूझ...
[ Posted On digiana.com | Aug 13, 2022, 02:47 PM IST ]

गोरखपुर, गोरखपुर में सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव को ट्रक से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई है।...

पूछताछ में मुर्तजा के कई खुलासे, CAA-NRC को लेकर गुस्से में था,...
[ Posted On digiana.com | Apr 07, 2022, 04:11 PM IST ]

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी...

गोरखपुर में सीएम योगी ने डाला वोट, कहा- जनता जनार्दन में दिख...
[ Posted On digiana.com | Mar 03, 2022, 12:54 PM IST ]

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में यूपी की सबसे अहम सीट गोरखपुर में भी वोट...

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज है 17 आपराधिक मुक़दमे, कर चुके हैं...
[ Posted On digiana.com | Feb 09, 2022, 01:49 PM IST ]

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.