इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 24 April, 2024|17:11|IST
ताजा खबर

पूछताछ में मुर्तजा के कई खुलासे, CAA-NRC को लेकर गुस्से में था, इसलिए किया हमला

Updated: digiana.com | Apr 07, 2022, 04:11 PM IST

 पूछताछ में मुर्तजा के कई खुलासे, CAA-NRC को लेकर गुस्से में था, इसलिए किया हमला

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे है। हाल ही में पूछताछ में उसने बताया है कि उसने गोरखपुर मंदिर के बहर हमला क्यों किया। एजेंसियों के दावे के मुताबिक उसका कहना है कि मुसलमानों के साथ गलत हो रहा है, CAA-NRC भी गलत है। बस इसी गुस्से में उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
मुर्तजा कट्टरपंथी वाट्सएप ग्रुप चलाता था।मुर्तजा पर एटीएस को पहले से ही शक था और वकील बनकर एटीएस वहां पहुंची थी लेकिन एटीएस के घर पहुंचने से पहले ही मुर्तजा भाग गया था और एक दिन बाद मंदिर पर हमला कर दिया।
पूछताछ के दौरान मुर्तजा ने कहा टैंपो पर चढ़े हमने कहा गोरखनाथ मंदिर पर ही उतार देना। पुलिस है वहां उसी पर हम हमला कर देंगे कुछ फिर चले जायेंगे, काम तमाम हो जायेगा मेरा। उसने कहा बहुत से एंगल से हम सोच रहे थे.'।
ATS सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पढ़ाई के दौरान ही मुर्तज़ा ने 2012 से 2015 के बीच नेपाली खातों के जरिये सीरिया पैसा भेजना शुरू कर दिया था। ये ही नहीं उसने 2020-21 में भी नेपाली खातों के जरिए करीब 8 लाख रुपये सीरिया भेजा था जिसके बाद से ही वो खुफिया एजेंसियों के रडार पर आया था।यही कारण है कि ATS को उस पर नजर रखने के लिए लगाया गया था।
एटीएस की पूछताछ में मुर्तजा ने कबूल करते हुए कहा मैं डिप्रेशन में था सो नहीं पा रहा था। गुस्से में आकर मंदिर पर हमला किया। सीएए-एनआरसी को लेकर गुस्से में था और लग रहा था कि  मुसलमानों के साथों गलत हो रहा है। कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर भी गुस्से में था।
गोरखपुर में हुई पूछताछ में तो मुर्तजा अपने आप को मानसिक बीमार बताने की भी कोशिश कर रहा था लेकिन लखनऊ में हो रही पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी लिहाजा उसे भी अंदाजा था कि उसके बोले हर शब्द और हर हरकत को अब कानूनी रूप दिया जाएगा।
मुर्तजा ने बताया कि 2 अप्रैल को जब दो लोग उसके बारे में जानकारी लेने के लिए चाचा अहमद अब्बासी के नर्सिंग होम पहुंचे थे। तब वह घर पर ही था लेकिन जैसे ही उसे जानकारी मिली कि 2 लोग उसके बारे में जानकारी ले रहे हैं। 36 लाख के लोन की बात कर रहे हैं तो उसे समझ नहीं आ रहा था यह कौन लोग हैं और कौन से लोन पर कोर्ट का समन लेकर आए हैं?
 मुर्तजा के खाते में बड़ी रकम रखने के सवाल पर ATS को परिवार के लोगों ने बताया कि वो कनाडा जाने की तैयारी में था। कनाडा जाने वाले व्यक्ति के खाते में पैसा होना जरूरी होता है। कुछ महीनों तक पैसा होने के बाद ही वीजा मिलता है, इसलिए उसके खाते में पैसा रखा गया था। उस पैसे का उसने किस रूप में इस्तेमाल किया है, यह परिवार को नहीं पता है।

सम्बंधित खबरें...
पुलिस को दी थी गोरखपुर मंदिर उड़ाने की झूठी सूचना, पहुंचा जेल
[ Posted On digiana.com | Oct 14, 2022, 02:34 PM IST ]

गोरखपुर, पुलिस को फोन कर गोरखपुर मंदिर को उड़ाने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को देवरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।...

CBI अफसर को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश, ड्राइवर की सूझबूझ...
[ Posted On digiana.com | Aug 13, 2022, 02:47 PM IST ]

गोरखपुर, गोरखपुर में सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव को ट्रक से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई है।...

गोरखपुर में सीएम योगी ने डाला वोट, कहा- जनता जनार्दन में दिख...
[ Posted On digiana.com | Mar 03, 2022, 12:54 PM IST ]

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में यूपी की सबसे अहम सीट गोरखपुर में भी वोट...

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज है 17 आपराधिक मुक़दमे, कर चुके हैं...
[ Posted On digiana.com | Feb 09, 2022, 01:49 PM IST ]

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती...

गोरखपुर की जनता से सीएम योगी की अपील, पहले मतदान फिर भोजन
[ Posted On digiana.com | Feb 05, 2022, 03:22 PM IST ]

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर से नामांकन दाखिल कर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.