इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|00:32|IST
ताजा खबर

गोरखपुर में सीएम योगी ने डाला वोट, कहा- जनता जनार्दन में दिख रहा अपार उत्साह

Updated: digiana.com | Mar 03, 2022, 12:54 PM IST

 गोरखपुर में सीएम योगी ने डाला वोट, कहा- जनता जनार्दन में दिख रहा अपार उत्साह

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण की वोटिंग जारी है। इस चरण में यूपी की सबसे अहम सीट गोरखपुर में भी वोट डाले जा रहे है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र का अनुसरण करते हुए गोरखनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या इंग्लिश मीडियम) के बूथ संख्या 249 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह 7 बजे वोट डालकर सीएम योगी अपने बूथ पर वोट डाला और अपने बूथ के पहले वोटर बने।  मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जलपान किया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जनता जनार्दन में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर माताओं और बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत शुभ है।
सीएम योगी ने कहा कि छठ में चरण में जिन 9 जिलों में मतदान हो रहा है वहां के मतदाताओं से अपील है कि वह अच्छी सरकार, सुशासन की स्थापना व आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मतदान अवश्य करें। पांच चरणों के चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपने उत्साह से अच्छी सरकार के चुनाव की बात को साबित किया है। उन्होंने कहा कि अब तक के रुझान ने यह दर्शाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से काफी आगे है।
छठे चरण के चुनाव में जीत का जोरदार छक्का लगाकर हम 300 के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर हैं। सातवें चरण में 2017 की तुलना में उससे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ईमानदारी, श्रद्धा व प्रतिबद्धता के साथ जनता के भरोसे का मान रखते हुए कार्य किया है। जनता के उत्साह में इसकी झलक साफ देखी जा सकती है।

सम्बंधित खबरें...
पुलिस को दी थी गोरखपुर मंदिर उड़ाने की झूठी सूचना, पहुंचा जेल
[ Posted On digiana.com | Oct 14, 2022, 02:34 PM IST ]

गोरखपुर, पुलिस को फोन कर गोरखपुर मंदिर को उड़ाने की झूठी सूचना देने वाले आरोपी को देवरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।...

CBI अफसर को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश, ड्राइवर की सूझबूझ...
[ Posted On digiana.com | Aug 13, 2022, 02:47 PM IST ]

गोरखपुर, गोरखपुर में सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार श्रीवास्तव को ट्रक से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई है।...

पूछताछ में मुर्तजा के कई खुलासे, CAA-NRC को लेकर गुस्से में था,...
[ Posted On digiana.com | Apr 07, 2022, 04:11 PM IST ]

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी...

चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज है 17 आपराधिक मुक़दमे, कर चुके हैं...
[ Posted On digiana.com | Feb 09, 2022, 01:49 PM IST ]

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती...

गोरखपुर की जनता से सीएम योगी की अपील, पहले मतदान फिर भोजन
[ Posted On digiana.com | Feb 05, 2022, 03:22 PM IST ]

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर से नामांकन दाखिल कर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.