इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 March, 2024|12:08|IST
ताजा खबर

ईरान में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को मिला एलन मस्क का साथ, स्टारलिंक को करेंगे एक्टिव

Updated: digiana.com | Sep 24, 2022, 04:41 PM IST

ईरान में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को मिला एलन मस्क का साथ, स्टारलिंक को करेंगे एक्टिव

नई दिल्ली, ईरान में बुर्के के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का समर्थन मिला है। दरअसल, ईरान में महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से विरोध प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है।  प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग भी किया, जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सरकार ने इंटरनेट पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। इस बीच एलन मस्क ने ऐलान किया है कि वो सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को ईरान में एक्टिव कर रहे हैं।
 मस्क ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में एंटी हिजाब प्रदर्शन को लेकर ईरान में इंटरनेट बंद होने के बीच सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक को एक्टिव कर रहे हैं। मस्क ने ये जानकारी अमेरिका के एक सीनियर अधिकारी के ट्वीट पर दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए मस्क ने कहा कि वो ईरान में स्टारलिंक एक्टिव कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी रायटर्स की एक खबर के मुताबिक वित्त विभाग के एक अधिकारी ने संवाददाताओं ने कहा कि स्टारलिंक के बारे में हमारी जानकारी यह है कि वे जो सेवा देते हैं वह वाणिज्यिक ग्रेड की होगी और यह हार्डवेयर होगा जो सामान्य लाइसेंस में शामिल नहीं है इसलिए इसके लिए उन्हें ट्रेजरी को लिखना होगा।
वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अगर स्पेसएक्स को यह लगता है कि ईरानियों को इंटरनेट सर्विस के लिए एक विशिष्ट लाइसेंस की जरूरत है, तो इसका स्वागत होगा और इसे प्राथमिकता दी जाएगी। विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अगर स्पेसएक्स यह कहता है कि उसकी गतिविधि पहले से ही अधिकृत है और उसके कोई सवाल हैं, तो भी उसका स्वागत है।
बता दें कि महसा अमिनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए ईरान में इंटरनेट प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को भी बैन किया गया है। उधर यूएन में कई देशों ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग की निंदा की है।

सम्बंधित खबरें...
 फिर डाउन हुआ ट्विटर, एक महीने में दूसरी बार परेशान हुए यूजर्स
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:45 AM IST ]

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया,  जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...

रेलवे के तीन करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, डार्क वेब पर बिक रहे नाम-नंबर
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 01:16 PM IST ]

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पर डाटा चोरी होने के प्रयास के बाद भारतीय रेलवे में संभावित डाटा ब्रीच...

ट्विटर से 40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, सुंदर पिचाई से लेकर सलमान...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 11:52 AM IST ]

नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...

लॉन्च हुआ बजट स्मार्टफोन Lava X3, 7 हजार से भी कम है कीमत
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 05:33 PM IST ]

नई दिल्ली: Lava ने अपना बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम कंपनी ने Lava X3 रखा है। इस फोन के लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने...

एलन मस्क ने की ट्विटर प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश, पोल कर...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:49 PM IST ]

नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.