इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|11:31|IST
ताजा खबर

आतंक के समर्थन में एक बार फिर उतरा चीन, साजिद मीर को ग्‍लोबल आतंकी वाले प्रस्‍ताव को किया ब्‍लॉक

Updated: digiana.com | Sep 17, 2022, 12:04 PM IST

आतंक के समर्थन में एक बार फिर उतरा चीन, साजिद मीर को ग्‍लोबल आतंकी वाले प्रस्‍ताव को किया ब्‍लॉक

नई दिल्ली, पाकिस्तानी आतंकवादियों को चीन लगातार यूनाइटेड नेशंस में बचाते हुए आ रहा है और फिर से एक पाकिस्तानी आतंकवादी साजिद मीर को मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित करने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को चीन ने ब्लॉक कर दिया है। चीन ने साजिद मीर को ब्लैक लिस्ट करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। इस प्रस्ताव का भारत ने भी समर्थन किया था।
साजिद मीर भारत के सबसे अधिक वांछित आतंकवादियों में से एक है और 2008 में मुंबई में हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता भी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अल-कायदा प्रतिबंध समिति के अंतर्गत साजिद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जाना था और उसे ब्लैक लिस्ट में डाला जाना था।अमेरिका की तरफ से ये प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन चीन ने गुरुवार को इस पर रोक लगा दी।
 गुरुवार को आए इस प्रस्‍ताव में मीर को सुरक्षा परिषद की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित किया जाना था। इसके बाद उसकी संपत्ति जब्‍त हो जाती, उस पर यात्रा प्रतिबंध लगता और उसे हथियार मिलना बंद हो जाते। मीर को भारत ने मोस्‍ट वॉन्‍टेड आतंकी घोषित किया है और उस पर पांच अरब डॉलर का ईनाम रखा है। इस वर्ष जून में पाकिस्‍तान की एंटी-टेरर कोर्ट ने उसे 15 साल की सजा सुनाई थी। पाकिस्‍तान जो एफएटीएफ की ग्रे लिस्‍ट से निकलने की कोशिशें कर रहा है, उसकी तरफ से इस प्रयास को सुरक्षा विशेषज्ञों ने मात्र एक दिखावा करार दिया था।
साजिद मीर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का शीर्ष कमांडर है और लश्कर-ए-तैयबा के "इंडिया सेटअप" का प्रभारी है।साजिद मीर मुंबई टेरर अटैक (26 नवंबर, 2008) के मास्टरमाइंड में से एक है। वह अब तक के सबसे बड़े विदेशी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार था, जिसके परिणामस्वरूप भारत और पश्चिमी देशों सहित कई देशों के नागरिकों की मौत हुई थी।
हमले के दौरान 175 लोग मारे गए  और 291 घायल हुए (25 पुलिस कर्मी, 243 लोग, 22 विदेशी और एक आतंकवादी अजमल कसाब) थे। साजिद मीर नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए लश्कर-ए-तैयबा का प्रोजेक्ट मैनेजर था। उसने सैटेलाइट फोन के जरिए हमले में शामिल आतंकियों को ऑपरेशन के दौरान बंधकों को अंजाम देने का निर्देश दिया था।


 

 
 







सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.