नई दिल्ली: अमेरिका में इस साल भीषण ठंड और बर्फबारी का कहर देखने को मिल रहा है। यहां के कहर से 10 लाख से ज्यादा अमेरिकी घरों में बिजली गुल हो गई। शुक्रवार को ज्यादातर लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर थे। सर्दियों के तूफान बम चक्रवात ने अमेरिका में तबाही मचा दी है। सर्दियों के बर्फीली तूफान ने देश को घेर लिया, जिसने राजमार्गों को बंद कर दिया। उड़ानें बंद कर दीं और ये खतरनाक मौसम क्रिसमस यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया।
बर्फीले तूफ़ान के कारण करीब 5000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं। क्रिसमस के मौके पर यात्रा करने वाले लाखों लोगों की मुश्किलें बहुत बढ़ गईं हैं। अमेरिका में भारी हिमपात, गरजती तेज हवाओं ने देश के दक्षिणी राज्यों सहित अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है। भारी हिमपात में हवा इतनी ठंडी है कि तुरंत उबलते पानी को बर्फ में बदल देता है।
स्काई न्यूज के मुताबिक, शुक्रवार को चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इससे पहले मौसम संबंधी घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई थी और अब ओहियो में कार दुर्घटनाओं में चार और लोगों की मौत हुई है। राज्य के गवर्नर के अनुसार, वर्तमान सड़क की स्थिति ओहियो के लोगों के लिए खतरा बन रही है। उन्होंने लोगों से घर के अंदर रहने और सतर्क रहने का आग्रह किया।
अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक 20 करोड़ से अधिक अमेरिकी लोग इस तूफानी मौसम की चपेट में हैं, क्योंकि बर्फीली हवा ने तापमान को गिराकर ठंड को -48 सेल्सियस से कम पर पहुंचा दिया है। भीषण ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी बेघर प्रवासियों को हो रही है। टेक्सास में मेक्सिको से आए प्रवासियों ने चर्चों, स्कूलों और नागरिक केंद्रों में शरण लेने की कोशिश की. जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्वयंसेवी संस्थाएं लोगों को कोट, टोपी, दस्ताने, थर्मल अंडरवियर, कंबल और स्लीपिंग बैग आदि सामान बांट रही हैं।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...