इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|18:46|IST
ताजा खबर

ब्‍लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए डायबिटीज रोगियों को नाश्ते में लेनी चाहिए ये चीजे

Updated: digiana.com | Oct 21, 2021, 06:27 PM IST

ब्‍लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए डायबिटीज रोगियों को नाश्ते में लेनी चाहिए ये चीजे

नई दिल्ली, डायबिटीज रोगियों को अपने खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर उन्हें ब्लड शुगर का स्तर बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। इस तरह के खाद्य पदार्थ डायबिटीज के लक्षणों को बदतर कर सकते हैं। लेकिन अधिकांश लोग अपने आहार को लेकर काफी कन्फ्यूज रहते हैं। डायबिटीज के मरीजों को खानपान से बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।
सुबह का नाश्ता हमारे दिनभर के खाने का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। शोध के मुताबिक सुबह के समय संतुलित डाइट लेने से ब्लड ग्लूकोज पूरे दिन स्थिर रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्रेकफास्ट में ये चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।
सेरियल्स और दूध: 2018 की एक स्टडी में पाया गया है कि दिन की शुरुआत हाई प्रोटीन वाले दूध-सेरियल्स से करने से टाइप 2 डायबिटीज को दूर रखने में मदद मिल सकती है और इससे वजन भी कम होता है।  गुएल्फ़ और टोरंटो यूनवर्सिटी की एक टीम ने पाया कि नाश्ते में अनाज यानी सेरियल्स को पानी की तुलना में दूध के साथ लेने से ब्लड ग्लूकोज का स्तर काफी कम हो जाता है।
टोस्ट और स्प्रेड: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सफेद ब्रेड की बजाय साबुत अनाज से बने जैसे सीडेड बैच ब्रेड, मल्टी-सीड, सोया और अलसी वाले ब्रेड का चुनाव करें। ये ब्रेड खासतौर से डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये पाचन को बेहतर करते हैं और पेट देर तक भरा रहता है। आप इस पर ऑलिव ऑयल से बने स्प्रेड और अंडे लगाकर भी खा सकते हैं।
योगर्ट: दिन की शुरुआत योगर्ट या दही के साथ करना एक बढ़िया तरीका है। बस ध्यान रखें कि इसमें शुगर की मात्रा बिल्कुल भी ना हों। योगर्ट में होने वाला शुगर ना सिर्फ डायबिटीज बढ़ाता है बल्कि ये मोटापा भी बढ़ाता है। मोटापा बढ़ने से डायबिटीज को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है और इससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
फाइबर वाले फूड: हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपनी डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए। आप अपने ब्रेकफास्ट में कई तरह से फाइबर को ऐड कर सकते हैं। इसके लिए ब्रेकफास्ट में जामुन खाएं, सेरियल्स में थोड़े से सूखे फल या आधा केला डालें या टोस्ट में ग्रील्ड टोमैटो लगाएं. योगर्ट या दलिया में नट्स डालें और ओट-बेस्ड, चोकर या होलग्रेन ब्रेकफास्ट सीरियल्स, और होलमील ब्रेड चुनें।

सम्बंधित खबरें...
 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

कोरोना के खतरे के बीच भारत में नोजल वैक्सीन को मंजूरी, निजी...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:11 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है और संक्रमण को रोकने...

कोरोना का सब वेरिएंट BF.7 मचा रहा तबाही, ये लक्षण दिखे तो हो जाए...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:26 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। चीन में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। मरीजों के बढ़ते...

आपके भी घुटनों से आती है कट-कट की आवाज, ना करें नजरअंदाज
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:48 PM IST ]

नई दिल्ली: उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. उनमें से एक है हड्डियों से आने वाली कट-कट...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.