इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 27 April, 2024|03:37|IST
ताजा खबर

मोटापे का दुश्मन है करी पत्ते का जूस, रोजाना सेवन से मिलते हैं कई फायदे

Updated: digiana.com | Jun 15, 2021, 12:54 PM IST

मोटापे का दुश्मन है करी पत्ते का जूस, रोजाना सेवन से मिलते हैं कई फायदे

नई दिल्ली, कढ़ी में छौंक लगाना हो या फिर दाल में तड़का, करी पत्ते का इस्तेमाल खाने का स्‍वाद बढ़ाने से लेकर सेहत से जुड़े कई लाभ हासिल करने तक के लिए किया जाता है। करी पत्ता कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्‍ते में आयरन, जिंक, कॉपर, कैल्शियम, विटामिन 'ए' और 'बी', अमीनो एसिड, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलिक एसिड आदि पाए जाते है। जो आपके बालों की सेहत बनाए रखने के साथ आपके मोटापे को कम करने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं करी पत्ते के ऐसे ही कुछ गजब के फायदे।
मोटापा कम करने के लिए घर पर ऐसे बनाएं करी पत्ते का जूस-
करी पत्ते का जूस बनाने के लिए सबसे पहले गैस तेज करके करी पत्ते को पानी में उबाल लें। अब इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं। आप इसे ठंडा करके जूस और गर्म करके चाय की तरह पी सकते हैं।रोजाना ये जूस पीने से व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत बनता है। इस जूस का भरपूर फायदा लेने के लिए इसे खाली पेट ही पिएं।
आंखों की रोशनी
करी पत्ता का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभ मिलता है।इसमें मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट मोतियाबिंद को शुरू होने से रोकता है। रेगुलर करी पत्‍ते की कुछ पत्तियों को खाने आंखों की बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
एनीमिया दूर करें
करी पत्ते में आयरन और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होने के कारण यह एनीमिया के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एनीमिया की समस्‍या होने पर एक खजूर को दो कढ़ी पत्तों के साथ सुबह खाली पेट नियमित रूप से खाने से शरीर में आयरन का लेवल बढ़ता है।
मजबूत पाचन तंत्र
करी पत्ता का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा व्यक्ति को गैस और अपच की समस्या दूर करने में भी आराम मिलता है।
चर्बी घटाने में असरदार
वेट लॉस के लिए करी पत्ता मुख्य स्रोत के तौर पर काम करता है। इसमें मौजूद एल्कालॉइड मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी कम करने में मदद करते हैं। करी पत्‍ते में मौजूद फाइबर की मदद से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और इसका रेचक गुण खाने को जल्दी हजम करवाने में मदद करता है। इन पत्तों के सेवन से आपकी बॉडी में जमा फैट निकल जाता है।
डायबिटीज
वजन कम करने के साथ ही करी पत्ते का सेवन व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रखता है। इसमें एंटी-डायबिटिक एंजेट की मौजूदगी बॉडी में इंसुलिन की एक्टिविटी पर असर कर ब्लड शुगर लेवल को कम करती है। साथ ही करी पत्‍ते में मौजूद फाइबर डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
बॉडी को डिटॉक्स
बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए खाली पेट करी पत्ते का जूस पीने से कई फायदे होते हैं। करी पत्ते का रस बॉडी को डिटॉक्स कर शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को बहाने में मददगार हो सकता है। यह स्वाभाविक रूप से वजन कम करने में भी काफी असरदार है। लेकिन इन सब जानकारियों के बाद भी किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। लेख उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

सम्बंधित खबरें...
 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

कोरोना के खतरे के बीच भारत में नोजल वैक्सीन को मंजूरी, निजी...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:11 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना के एक बार फिर बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है और संक्रमण को रोकने...

कोरोना का सब वेरिएंट BF.7 मचा रहा तबाही, ये लक्षण दिखे तो हो जाए...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:26 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। चीन में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। मरीजों के बढ़ते...

आपके भी घुटनों से आती है कट-कट की आवाज, ना करें नजरअंदाज
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 05:48 PM IST ]

नई दिल्ली: उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. उनमें से एक है हड्डियों से आने वाली कट-कट...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.