मुंबई, अयोध्या में राम मंदिर के लिए लोगों ने कितना संघर्ष किया है, ये बात किसी से छिपी नहीं है। धर्मगुरू, राजनेताओं से लेकर आम इंसान तक ने इस मंदिर को बनाने में अपना योगदान दिया है। राम मंदिर के लिए हुए इस संघर्ष और बलिदान को अब पर्दे पर दिखाया जाएगा। राम मंदिर आंदोलन के संघर्ष को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए पर्दे पर दिखाने की तैयारी की जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में 1528 से लेकर राम मंदिर निर्माण की हर एक कड़ी को पेश किया जाएगा।
इतना ही नहीं, इस फिल्म को बनाने से पहले ही हर बारीकी पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसी भी तरह के तथ्य में कोई गलती की गुंजाइश ना हो। इसी वजह से इस डॉक्युमेंट्री को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में ही बनाया जा जाएगा। इस डॉक्युमेंट्री की एक खास बात यह भी है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिखाई देंगे, जो अपने पूरे राजनीतिक करियर में राम मंदिर के लिए खड़े रहे हैं। डॉक्युमेंट्री में पीएम मोदी का मंदिर भूमि पूजन का दृश्य शामिल किया जाएगा।
प्रसार भारती ने इस डॉक्यूमेंट्री पर काम भी शुरू कर दिया है। राम मंदिर संघर्ष और आंदोलन से लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद मंदिर निर्माण तक की एक-एक कड़ी को इस डॉक्यूमेंट्री में पिरोया जाएगा। इस तरह राम मंदिर को लेकर हुए संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की तैयारी है।
फिल्म में राम मंदिर के लिए बलिदानियों की गाथा के साथ-साथ, कब-कब संघर्ष और आंदोलन हुए यह सब कुछ भी आपको देखने को मिलेगा। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में मंदिर निर्माण से जुड़े हर पहलू देखने को मिलेंगे। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट निर्माण के प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी करा रहा है।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...
मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...
मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...