मुंबई, रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'शमशेरा' साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है और सभी इसकी एक झलक पाने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का शमशेरा लुक वायरल हो गया है। किसी ने ट्विटर पर रणबीर का कैरेक्टर पोस्टर लीक कर दिया है।
इस पोस्टर में रणबीर कपूर काफी खौफनाक नजर आ रहे हैं। बता दें कि आधिकारिक तौर पर फिल्म का पोस्टर नहीं जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म का पोस्टर रिलीज से पहले ही लीक हो गया है। हालांकि संभावना यह भी जताई जा रही है कि यह आधिकारिक पोस्टर न होकर एक फैन मेड पोस्टर भी हो सकता है।
वायरल हो रहे शमरेशा के पोस्टर को देखने के बाद वाकई फैंस फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते। रणबीर इन दिनों ब्रह्मास्त्र और शमशेरा जैसी फिल्मों को लेकर खूब चर्चा में है। हालांकि ब्रह्मास्त्र से पहले वह शमशेरा में नजर आएंगे। शमशेरा 22 जुलाई 2022 को थिएटर्स में रिलीज होगी. शमशेरा हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज होगी।
ट्विटर पर #Shamshera धड़ल्ले से ट्रेंड हो रहा है। इस हैशटैग के साथ यूजर्स रणबीर कपूर के पोस्टर को लगातार शेयर कर रहे हैं। पोस्टर में रणबीर कपूर को पहले कभी ना देखे हुए अवतार में देखा जा सकता है। शमशेरा में रणबीर एक डकैत का रोल निभा रहे हैं। ऐसे में उनके पोस्टर में भी उनका लुक एकदम जबरदस्त है।
फैंस को रणबीर कपूर का यह लुक बेहद पसंद आया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि इस लुक ने उनका दिल जीत लिया है। रणबीर की आंखों की इंटेंसिटी और उनका डकैत का लुक खूब भा रहा है। साथ ही फैंस उन्हें फिल्म में देखने को लेकर उत्साहित हो गए हैं।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...
मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...
मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...