इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|19:14|IST
ताजा खबर

अयोध्या में सीएम योगी की बड़ी घोषणा, मठ-मंदिरों से नहीं वसूला जाएगा टैक्स

Updated: digiana.com | Apr 02, 2022, 12:49 PM IST

 अयोध्या में सीएम योगी की बड़ी घोषणा, मठ-मंदिरों से नहीं वसूला जाएगा टैक्स

अयोध्या, दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे थे। अयोध्या में उन्होंने मठ-मंदिरों और धर्मशालाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने घोषणा की कि अब मठों, मंदिरों, धर्मशालाओं एवं धमार्थ से जुड़ी संस्थाओं से नगर निगम कमर्शियल दर से गृहकर, जलकर नहीं लेगा। ये सभी संस्थाएं धर्मार्थ एवं जन सेवा का कार्य करती हैं। इनसे टोकन मनी के रूप में सहयोग लिया जाएगा।  
रामनवमी मेला के ठीक पहले अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेला तैयारियों की समीक्षा की। अन्तरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में बनाए गये केन्द्रीय मेला नियन्त्रण कक्ष में बैठक के दौरान नगर निगम के अफसरों से कहा कि मठ-मंदिर व धार्मिक ट्रस्ट जनसेवा का ही कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इनसे टोकन मनी के रूप में सहयोग लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आदेशित किया कि इस आशय का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजकर अनुमोदित करा लें।
दरअसल अयोध्या जनपद बनने के पहले फैजाबाद नगर पालिका और अयोध्या नगर पालिका सुविधाओं और टैक्स का संचालन करती थीं। फैजाबाद का नाम अयोध्या जनपद होने के बाद अयोध्या नगर निगम की भी घोषणा हुईऔर नगर निगम बनने के साथ ही टैक्स के रेट में बड़ी बढ़ोतरी हुई।
अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री  का प्रथम आगमन था। मुख्यमंत्री जी स्वयं संत हैं और यह संतों की नगरी है। बहुत दिनों से अपेक्षा थी। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिया है जो मंदिर और धर्मशालाएं हैं उनसे चैरिटेबल के रूप में टैक्स लिया जाए न कि  कमर्शियल टैक्स लें। इससे संतों में खुशी की लहर है और इस को जल्द ही हम लोग सदन में पास करेंगे।
सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर भूमि पूजन के बाद यह पहला रामनवमी मेला कोविड के बाद हो रहा है। इसकी तैयारी भव्यता से कराई जाए। साथ ही अयोध्या को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। राम नवमी मेले में लाखों की भीड़ के मद्देनजर सीएम ने हिदायत दी कि शासन प्रशासन का कोई भी अधिकारी व वीआईपी अष्टमी एवं नवमी को अयोध्या का भ्रमण न करे। वह सामान्य व्यवस्था में मेले में प्रवेश कर सकेगा। सीएम ने सभी को नवसंवत्सर की बधाई भी दी।








सम्बंधित खबरें...
अयोध्या में घर में घुसकर गर्भवती शिक्षिका की हत्या, जांच में...
[ Posted On digiana.com | Jun 02, 2022, 10:55 AM IST ]

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक शिक्षिका की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। अयोध्या क्षेत्र के श्रीराम पुरम...

सीएम योगी ने रखी राम मंदिर के गर्भ गृह की पहली शिला, कहा- ये...
[ Posted On digiana.com | Jun 01, 2022, 04:13 PM IST ]

अयोध्या, राम नगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। भव्य मंदिर निर्माण के बीच आज अयोध्या के लिए ऐतिशासिक...

अयोध्या में नेशनल हाईवे पर पलटी यात्री बस, तीन की मौत
[ Posted On digiana.com | Apr 05, 2022, 11:06 AM IST ]

अयोध्या, उत्तर प्रदेशन के अयोध्या में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर...

टल गई बड़ी साजिश, अयोध्या में रेल पटरियों से गायब मिले हुक और...
[ Posted On digiana.com | Jan 24, 2022, 06:40 PM IST ]

अयोध्या, गणतंत्र दिवस से पहले उत्तर प्रदेश में बड़ी साजिश का पर्दाफ़ाश हुआ है। अयोध्या में रेल पुल के तीन हुक और तीन बोल्ट...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.