इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|18:40|IST
ताजा खबर

बागली विकासखंड में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में प्राप्त 262 आवेदनों में 115 का मोके पर निवारण

Updated: digiana.com | Sep 09, 2021, 11:07 AM IST

बागली विकासखंड में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में प्राप्त 262 आवेदनों में 115 का मोके पर निवारण

देवास, जिले के बागली विकासखंड के ग्राम पिपरी में वनवासी क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्नौजे, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ शिव दयाल सिंह तथा डीएफओ पी एन मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जन शिकायत निवारण शिविर 262 आवेदन प्राप्‍त हुए, जिसमें 115 आवेदनों का तत्‍काल मौके पर निराकरण किया गया। शेष 147 आवेदन जिनका मौके पर निराकरण नहीं हुआ है, उन आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निराकरण किया जायेगा।
शिविर में मुख्‍यमंत्री संबल योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों को कुल 32 लाख रूपये के चेक प्रदान किए गये। इस दौरान वृद्धावस्‍था पेंशन हितग्राहियों को राशि भी वितरित की गई। शिविर में बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने कहा कि ग्रामीण अंचल के ग्रामीणों की समस्याओं के लिए बागली क्षेत्र में पहली बार जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें आपकी सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तथा जो समस्याएं अगर निराकृत नहीं हो पाई हो तो उसके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी और बताया जायेगा कि यह किस तरह से निराकृत होगी। उन्होंने कहा है कि मुख्‍यमंत्रि शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
 अब हमारी सरकार आपके द्वार आएगी तथा समस्याओं का निराकरण करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशानुसार बागली क्षेत्र में सीता माता मंदिर, धारा जी स्थल, कावड़िया पहाड़ सहित अन्य पर्यटक स्थलों का सोंदर्यीकरण कर विकसित किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही अब कार्य प्रारंभ होने वाले हैं, जिससे यहां पर पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा और पर्यटन से स्थानीय लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा। शिविर में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के लिए आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का उनके क्षेत्र में ही निराकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्हें जिला मुख्यालय पर आने की जरूरत नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण शिविर में सभी जिला अधिकारी उपस्थित हैं तथा सभी विभागों के एक-एक पंजीयन काउंटर भी बनाए गए हैं जहां पर आवेदक अपने आवेदन देकर अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकेगा।जन शिकायत निवारण शिविर में बागली क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया तथा अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताई इस दौरान जन शिकायत निवारण शिविर में ही अधिकतर समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया।

सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.