इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|22:23|IST
ताजा खबर

स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगीता में विजेताओं को दिया नगर निगम ने सम्मान

Updated: digiana.com | Jan 12, 2022, 11:38 AM IST

स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगीता में विजेताओं को दिया नगर निगम ने सम्मान

देवास, स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिक निगम के प्रयास निरंतर जारी हैं। इस दिशा में आम जनों के सहयोग को देखते हुए प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को आयोजित स्वच्छता रेंकिंग सम्मान समारोह का आयोजन मल्हार स्मृति आडिटोरियम में कर विशिष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुआ।
मुख्य अतिथि देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने विजेताओं को बधाई दी। पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह, जिला पंचायत सी ई ओ प्रकाश सिंह अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने अतिथियों का शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। आयुक्त ने स्वच्छता रैंकिंग दिए जाने के संबंध में अपनाई गई प्रक्रिया की जानकारी दी।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स पार्क के निर्माण में अद्वितीय योगदान के लिए एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री, सन फार्मा इंडस्ट्री और इफ्का लेबोरेटरी को सम्मानित किया गया। वैक्सीनेशन एक्टिविटी में दाऊदी बोहरा समाज व सिख समाज का भी सम्मान किया गया। नम्रता क्षीरसागर को एनिमल वेलफेयर एक्टिविटी के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, जिंगल वीडियो, म्यूरल आर्ट और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी हुई जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सीएसआर फंड की स्वीकृति लेटर एचडीएफसी बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने अतिथियों को सौपे।
विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने भी स्वच्छता प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, वही शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों तथा रहवासी संघ ने भी स्वच्छता प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की। अशासकीय स्कूलों में सेंटथाम स्कूल को प्रथम पुरस्कार, इनोवेटिव स्कूल को दूसरा तथा सेंट्रल इंडिया ऐकेडमी को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी तरह शासकीय स्कूलों में प्रथम पुरस्कार उत्कृष्ट विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार मॉडल स्कूल और तृतीय पुरस्कार शासकीय महाकाल कॉलोनी को दिया गया। होटलों के सम्मान में प्रथम पुरस्कार रामाश्रय होटल, द्वितीय पुरस्कार खेड़ापति होटल और तीसरा पुरस्कार सृष्टि होटल को दिया गया। शासकीय कार्यालयों का भी पुरस्कार हेतु चयन किया गया प्रथम पुरस्कार एसपी ऑफिस, द्वितीय पुरस्कार कृषि विज्ञान केंद्र और तीसरा पुरस्कार जिला पंचायत देवास को मिला।
अस्पतालों में पहला पुरस्कार प्राइम हॉस्पिटल, द्वितीय पुरस्कार क्वींस हॉस्पिटल एवं तृतीय पुरस्कार अमन हॉस्पिटल को दिया गया। रहवासी संघ में बजरंग बली नगर को प्रथम पुरस्कार, गायत्री विहार को द्वितीय पुरस्कार तथा देवीकुलम कॉलोनी को स्वच्छता के क्षेत्र में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। व्यवसायिक गतिविधियों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सुपर मार्केट को पहला पुरस्कार, अलंकार मार्केट ने द्वितीय पुरस्कार एवं मोदी मार्केट ने स्वच्छ देवास के लिए तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.