इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|18:39|IST
ताजा खबर

भूमाफियाओं पर जिला प्रशासन का शिकंजा, 24 एकड़ जमीन कराई मुक्त

Updated: digiana.com | Sep 03, 2021, 05:34 PM IST

भूमाफियाओं पर जिला प्रशासन का शिकंजा, 24 एकड़ जमीन कराई मुक्त

देवास, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भू माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है तथा उनके पास के कब्जे की गई जमीनें मुक्त कराई जा रही है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, डीएफओ पीएन मिश्रा के निर्देश पर भू-माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना काटाफोड़ के ग्राम लेहकी में भू -माफ़ियाओं के क़ब्ज़े से लगभग 24 एकड़ से ज़्यादा ज़मीन मुक्त कराई गई है।
एएसपी ग्रामीण शर्मा ने बताया कि देवास पुलिस, राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम लेहकी पहुँचकर भू- माफियाओं मीर खॉ के क़ब्ज़े से लगभग 0.95 हेक्टेयर, हैदर खां के क़ब्ज़े से 0.83 हेक्टेयर, कल्ला खां के क़ब्ज़े से 1.17 हेक्टेयर, असग़र खां के क़ब्ज़े से 2.66 हेक्टेयर, ताज खां के क़ब्ज़े से 1.1 हेक्टेयर, हनीफ़ खां के क़ब्ज़े से 0.86 हेक्टेयर तथा मोमिन खां के क़ब्ज़े से 2.19 हेक्टेयर कुल 9.76 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई। इन भूमाफ़ियाओं में से एक हनीफ़ ख़ान गौ हत्या के मामले में थाना काटाफोड़ में जेल भी जा चुका है एवं हनीफ़ खान पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी है। साथ ही पूर्व में गौ हत्या के प्रकरण में हनीफ़ खान के साथीगणों मोमिन खां, जिबराइल खां, फारूक खां, सेत खां, इसराइल खॉ को भी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल के सीखचों के पीछे भेजा गया था।
कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला एवं एसपी शिवदयाल सिंह द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात करते हुए बताया कि ज़िले में किसी भी भूमाफिया को चैन से रहने नहीं दिया जाएगा तथा उनके क़ब्ज़े से ज़मीन मुक्त कर संबंधित विभागों के सुपुर्द की जावेगी। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा भू माफ़ियाओं का ज़िले से सफ़ाया किया जावेगा । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रिया वर्मा, ग्रामीण एडिश्नल एसपी सूर्यकांत शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश व्यास, एसडीओ (फ़ारेस्ट) एस एल यादव, तहसीलदार सतवास प्रियंका चौरसिया, थाना प्रभारी कांटाफोड़ लीला सोलंकी तथा विभिन्न थानों के थाना प्रभारी के बड़ी संख्या पुलिस बल एवं वन विभाग के जवानों का बल मौजूद था ।

सम्बंधित खबरें...
भाजपा से बगावत करने वाले प्रात्यशियो पर गिरी गाज,18 बागियों...
[ Posted On digiana.com | Jun 30, 2022, 11:42 AM IST ]

देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...

दरोगा कर रहा था कांग्रेस प्रात्याशी का प्रचार, शिकायत पर निगमायुक्त...
[ Posted On digiana.com | Jun 25, 2022, 01:02 PM IST ]

देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...

प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...

मौसम की पहली बारिश से नगर निगम की खोली पोल, वार्डो में हुआ जलजमाव
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 12:05 PM IST ]

देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...

बीजेपी में हाई वोल्टेज ड्रामा, टिकट न मिलने पर पेट्रोल डालकर...
[ Posted On digiana.com | Jun 18, 2022, 03:55 PM IST ]

देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.