इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|15:24|IST
ताजा खबर

कोरोना की चपेट में आए लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा, RCB ने 10 करोड़ में ख़रीदा

Updated: digiana.com | Feb 15, 2022, 04:46 PM IST

कोरोना की चपेट में आए लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा, RCB ने 10 करोड़ में ख़रीदा

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। मैच की शुरुआत से पहले श्रीलंका के मेन स्पिनर वानिंदु हसारंगा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह आइसोलेशन में चले गए हैं। ऐसे में वह अब तीसरा मैच नहीं खेल पाएंगे।
श्रीलंका बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वानिंदु हसारंगा का रैपिड एंटिजन टेस्ट हुआ था, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हसारंगा इस वक्त कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं और आइसोलेशन में रहेंगे। यह बीते आठ दिनों में श्रीलंकाई टीम में तीसरा कोविड मामला है। हसारंगा से पहले कुसल मेंडिस और बिनुरू फर्नांडो इस वायरस की चपेट में आ गए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस घरेलू सीरीज़ में श्रीलंका की हाल वैसे ही खराब चल रही है। अभी तक खेले गए दोनों मुकाबले में श्रीलंका की हार हुई है। दोनों ही मुकाबले काफी करीबी रहे थे और श्रीलंका की किस्मत ने धोखा दे दिया था। पिछले एक साल में वानिंदु हसारंगा वर्ल्ड क्रिकेट में एक उभरते चेहरे के रूप में सामने आए हैं। जो अपनी स्पिन के अलावा बल्लेबाजी से भी धड़ाधड़ शॉट लगाने में माहिर हैं।
इधर हाल ही में खत्म हुए आईपीएल ऑक्शन में वानिंदु हसारंगा के लिए जबरदस्त बोली लगाई गई थी। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हसारंगा को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वानिंदु हसारंगा का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था। अगर भारत में हुए ऑक्शन के प्राइस को श्रीलंका के हिसाब से देखें तो वानिंदु हसारंगा के नाम करीब 30 करोड़ रुपये का आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट आया है।
ये है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड
रिटेंशन लिस्ट- विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)
बल्लेबाज/विकेटकीपर- फाफ डु प्लेसिस (7 करोड़), दिनेश कार्तिक (5.50 करोड़), अनुज रावत (3.40 करोड़), फिन एलन (0.80 करोड़), एल. सिसोदिया (20 लाख)
ऑलराउंडर- हर्षल पटेल (10.75 करोड़), वानिंदु हसारंगा (10.75 करोड़), शाहबाज अहमद (2.40 करोड़), महिपाल लोमरोर (0.95 करोड़), शेरफेन रदरफोर्ड (1 करोड़), सुयश प्रभुदेसाई (30 लाख), अनीश्वर गौतम (20 लाख), डेविड विली (2 करोड़)
गेंदबाज- आकाश दीप (20 लाख), जोश हेजलवुड (7.75 करोड़), जेसन बेहरनडॉर्फ (75 लाख), चामा मिलिंद (25 लाख), कर्ण शर्मा (50 लाख), सिद्धार्थ कौल (75 लाख)
स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 22 (14 भारतीय, 8 विदेशी)

सम्बंधित खबरें...
 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

पूरन लखनऊ तो करन पंजाब में पहुंचे, मिनी ऑक्शन के बाद देखें...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 04:05 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी की टीम तय हो चुकी है। मिनी ऑक्शन के बाद सात टीमों के...

 निकोलस पूरन पर बरसा धन, 16 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 06:53 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन 2023 में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान निकोलस पूरन पर जमकर पैसा बरसा. उन्हें...

 सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 18.50 करोड़ में बिके
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 05:59 PM IST ]

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है। आईपीएल 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई मिनी ऑक्शन में इतिहास...

 क्रिकेटर मुनाफ पटेल कार्रवाई, बैंक खाते सीज कर वसूले 52 लाख...
[ Posted On digiana.com | Dec 16, 2022, 01:48 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल के लिए बुरी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.