इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 April, 2024|16:19|IST
ताजा खबर

चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर, सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

Updated: digiana.com | Nov 05, 2022, 05:30 PM IST

चैंपियन ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर, सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की जीत के साथ ही ग्रुप-1 का फैसला हो गया है। शनिवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को चार विकेट से मात दी और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इंग्लैंड की इसी जीत के साथ मौजूदा चैम्पियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।
नजर प्वाइंट्स टेबल पर डालें तो न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों टीमों के 7-7 अंक है लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड और इग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 142 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लिश टीम ने 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई। श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज पाथुम निसंका ने शानदार पारी खेली और 67 रन बनाए। निसंका ने कुशल मेंडिस के साथ पहले विकेट के लिए चार ओवरों में 39 रन जोड़े। लेकिन चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मेंडिस आउट हो गए। इसके बाद श्रीलंकाई टीम संभल नहीं सकी और लगातार विकेट खोती रही। दूसरी ओर, निसंका एक छोर पर खड़े रहे और रन बनाते रहे। श्रीलंका की टीम 8 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी।
इंग्लैंड ने 141 रनों के आसान से स्कोर को छह विकेट खोकर एक गेंद पहले हासिल कर लिया। इस मैच में हालांकि इंग्लैंड को जीत आसानी से नहीं मिली। वैसे इंग्लैंड ने ठोस शुरुआत की। कप्तान जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आधे रन तो सात ओवरों में ही जोड़ दिए। अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड की टीम ने कुछ विकेट लगातार खो दिए और उसकी जीत पर संशय बना रहा। धनंजय डि सिल्वा ने 28 रन बनाने वाले बटलर को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद हेल्स पर काफी कुछ निर्भर था। लेकिन वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 47 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद बेन स्टोक्स ने अंत तक लड़ाई लड़ी और इंग्लैंड को जीत दिलाई।












सम्बंधित खबरें...
 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

पूरन लखनऊ तो करन पंजाब में पहुंचे, मिनी ऑक्शन के बाद देखें...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 04:05 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी की टीम तय हो चुकी है। मिनी ऑक्शन के बाद सात टीमों के...

 निकोलस पूरन पर बरसा धन, 16 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 06:53 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन 2023 में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान निकोलस पूरन पर जमकर पैसा बरसा. उन्हें...

 सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 18.50 करोड़ में बिके
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 05:59 PM IST ]

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है। आईपीएल 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई मिनी ऑक्शन में इतिहास...

 क्रिकेटर मुनाफ पटेल कार्रवाई, बैंक खाते सीज कर वसूले 52 लाख...
[ Posted On digiana.com | Dec 16, 2022, 01:48 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल के लिए बुरी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.