कोलकाता, पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर फिर राजनीति तेज हो गई है। भवानीपुर सीट से बीजेपी ने प्रियंका टिबरेवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रियंका टिबरेवाल यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर देंगी। प्रियंका पेशे से वकील हैं। विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ उन्होंने ही याचिका दायर की थी।
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर, समसेरगंज और जंगीपुर सीटों के साथ-साथ ओडिशा के पिपली निर्वाचन क्षेत्र में भी उपचुनाव होने हैं। इन सीटों पर 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। हालांकि कांग्रेस ने इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारने से इनकार किया है।
41 वर्षीय प्रियंका कलकत्ता हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। इसके साथ वह युवा मोर्चा के बीजेपी यूथ विंग में उपाध्यक्ष के पद पर हैं। प्रियंका ने साल 2014 में बीजेपी जाइन की थी। उस वक्त प्रियंका बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार हुआ करती थीं। वही प्रियंका को बीजेपी में लाए थे।
भवानीपुर में ममता बनर्जी को घेरने के लिए बीजेपी ने बड़ी रणनीति बनाई है। उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के ऐलान से पहले आज शुक्रवार को ही बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह को भवानीपुर का ऑब्जर्वर बनाया गया था। अर्जुन सिंह के साथ सांसद सौमित्र खान और ज्योतिर्मय सिंह को को-ऑब्जर्वर बनाया गया है।
भवानीपुर का इंचार्ज महामंत्री संजय सिंह को बनाया उनके साथ दो को-इंचार्ज बनाए गए हैं। हर एक वार्ड के लिए बीजेपी ने एक-एक विधायक (कुल 8) को जिम्मेदारी दी है। एक्टर रुद्रनिल घोष को कैम्पेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।
न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...
कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...
नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...
नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...
न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...