इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|23:02|IST
ताजा खबर

मोहाली वीडियो कांड: 6 दिन नहीं लगेंगी क्लास, हटाई गई वार्डन

Updated: digiana.com | Sep 19, 2022, 09:33 AM IST

 मोहाली वीडियो कांड: 6 दिन नहीं लगेंगी क्लास, हटाई गई वार्डन

मोहाली, पंजाब के मोहाली में निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। इस घटना के सामने आने के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस वीडियो कांड के बाद कैंपस में कक्षाएं छह दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं. कई छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़कर जा रहे हैं। हॉस्टल के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है। इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल गई है।
 हालांकि यूनिवर्सिटी लगातार अन्य छात्राओं के वीडियो बनाने की बात से इनकार कर रही है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि आरोपी छात्रा ने केवल अपना वीडियो बनाया था। इधर, इस मामले में पुलिस अबतक आरोपी लड़की, उसके प्रेमी और उसके दोस्त समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। विरोध के दौरान शनिवार को बेहोश हुई छात्रा को भी प्रदर्शनकारियों के सामने पेश किया गया।
वहीं पंजाब सरकार ने इस मामले पर सख्त रुख अख्तियार किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, "चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की घटना सुनकर दुख हुआ। हमारी बेटियां हमारी शान हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई करेंगे। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। मैं आप सब से अपील करता हूं कि अफवाहों से बचें।" वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू का कहना है कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और हम उनकी मदद कर रहे हैं।
मामला 17 सितंबर को सामने आया, जब हॉस्टल की लड़कियों ने आरोप लगाया कि एक छात्रा ने कई गर्ल स्टूडेंट्स का वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिया है। हंगामा बढ़ा तो सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ करने पर शिमला में रहने वाले बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी मिली।
पंजाब महिला आयोग की अध्यक्षा मनीषा गुलाटी ने भी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभिभावकों की चिंता को समझ सकती हूं और उन्हें आश्वस्त करना चाहती हूं कि इस मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।’’ गुलाटी ने कहा, ‘‘यह गहन का जांच का विषय है कि महिला ने क्यों वीडियो बनाया। उसने अन्य लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड किया या नहीं, यह जांच का विषय है।’’

सम्बंधित खबरें...
'राहुल के जूते का फीता बांध रहे', जितेंद्र सिंह पर ट्वीट कर घिरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...

पंजाब में पाकिस्तान की नापाक हरकत नाकाम, BSF ने मार गिराया ड्रोन
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 11:18 AM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चोटाला, धुंध के कारण आपस में...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 04:00 PM IST ]

हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...

 'यह 1962 के कमजोर दिल वाले नेहरू का भारत नहीं; शेर दिल मोदी का...
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 04:04 PM IST ]

चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...

रेवाड़ी में चार पेट्रोल पंप पर लूट, बदमाशों ने की फायरिंग
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 11:09 AM IST ]

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.