पंजाब: आतंकवाद के मोर्चे पर बार-बार मात खाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीती रात पाकिस्तान की तरफ से दो मोर्चों पर भारत में घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन चौकन्ने सुरक्षाबलों ने इन दोनों कोशिशों को नाकाम कर दिया। वहीं अमृतसर में 2 बार ड्रोन को भारत की जमीन पर भेजने की कोशिश की गई। अमृतसर में BSF ने दुश्मन देश की धरती से आए एक ड्रोन को मार गिराया।
इसके अलावा अमृतसर की ही पंजग्राई सीमा चौकी में भी रात को ड्रोन की एक्टिविटी दिखाई दी, जिस पर जवानों ने फायरिंग की, उसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। पाकिस्तान की सीमा से लगे पंजाब के इन तीन इलाकों में बीएसएफ के जवान सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। मौसम बदलने की वजह से रात कई जगह फॉग की वजह से विजिबिलिटी कम थी, इसलिए अभी भी खोजबीन जारी है।
BSF के जवानों ने इसी दौरान रात 9.45 से 10.30 बजे के बीच अमृतसर सेक्टर में पंजगराई चौकी में ड्रोन मूवमेंट की आवाज सुनी। जिसके बाद जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद ड्रोन वापस लौट गया। इसकी जानकारी BSF के जवानों ने अपने सीनियर अधिकारियों को दी, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
इससे पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने सीमापार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को ढेर कर दिया था। नौशेरा सेक्टर में बीते 17 नवंबर की देर रात करीब 11 बजे आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सीमा में घुसते ही सेना के जवानों ने आतंकियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी लेकिन वे सरेंडर करने की बजाए वापस भागने लगे। तभी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया. 19 नवंबर को आतंकी का शव मिला। उसके पास से गोला बारूद भी बरामद हुआ।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...