इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 April, 2024|15:51|IST
ताजा खबर

आप भी करना चाहते हैं कम निवेश में मोटी कमाई, तो बेस्ट है ये ऑप्शन

Updated: digiana.com | Dec 13, 2021, 05:37 PM IST

आप भी करना चाहते हैं कम निवेश में मोटी कमाई, तो बेस्ट है ये ऑप्शन

नई दिल्ली, आज लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी पर बोझ बढ़ता जा रहा है। हर कोई नौकरी के साथ कोई छोटा-मोटा बिज़नस करने का सोच रहे है लेकिन उनके पास पैसा नहीं होता है। यदि आप भी ऐसा ही बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं जिसमें कम पैसा लगाए मोटी कमाई हो जाए तो आपके पास कुछ अच्छे ऑप्शन है। आज हम आपको बता रहे हैं 4 रूफ बिजनेस के बारे में।
सोलर प्लांट से कमाएं पैसा
दुनिया भर में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही सोलर पावर को लेकर सजगता बढ़ी है। सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है। ऐसे में अपनी बिल्डिंग की छत पर आप सोलर प्लांट लगाकर आप डबल फायदा उठा सकते हैं। इससे बिजली का बिल भी बचेगा और आपकी बढ़िया कमाई भी होगी। इसके लिए आपको एरिया के डिस्कॉम से संपर्क करना होगा, जो सोलर पैनल से बननी वाली बिजली के लिए घर पर एक मीटर लगाते हैं। दिल्ली में प्रति यूनिट 5.30 रुपये  के आधार पर डिस्कॉम पैमेंट करती है। सोलर प्लांट के लिए आपको केवल 70 से 80 हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से निवेश करना होगा और जिसके जरिए आप 25 साल तक रिटर्न ले सकते हैं।
टैरेस फार्मिंग कर कमाएं पैसा
 टैरेस फार्मिंग अपने देश में बहुत पॉपुलर हो रही है। इसके लिए आपको अपनी बिल्डिंग की छत पर ग्रीन हाउस बनाना होगा। जहां, पॉलीबैग में सब्जियों के पौधे लगाए जा सकते हैं और ड्रिप सिस्टम से सिंचाई की जा सकती है। तापमान और मॉयश्चर को कंट्रोल करने के लिए आपको इसके इक्विपमेंट लगाने होंगे। पॉलीबैग में मिट्टी व कोकोपीट भरने होंगे। इसके लिए आप जैविक खाद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब बात मार्केटिंग की करें तो एक बार लोगों को आपके बारे में पता चलेगा तो लोग खुद ही ताजी सब्जियां खरीदने आपके पास पहुंचने लगेंगे।
मोबाइल टावर लगा कर कमाएं पैसा
अगर आपकी बिल्डिंग की छत खाली है और आप उसका कुछ खास उपयोग नहीं कर रहे हैं तो आप उसे मोबाइल कंपनियों को किराए पर दे सकते हैं। इससे आपकी कमाई भी अच्छी होगी। कंपनियां यहां मोबाइल टावर लगाकर आपको अच्छी खासी रकम हर महीना आपको दे देंगी। हालांकि इसके लिए आपको अपने आस पड़ोस के लोगों से 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' लेना होगा और स्थानीय नगर निगम से भी इजाजत लेनी होगी।
होर्डिंग्स लगवा कर करें कमाई
अगर आपकी बिल्डिंग प्राइम लोकेशन पर है या जो दूर से आसानी से दिखती हो या किसी मेन रोड के साथ लगती है तो आप अपनी छत पर होर्डिंग्स लगवा कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। हर शहर में ऐसी कई एडवरटाइजिंग एजेंसी हैं जो आउटडोर एडवरटाइजिंग का काम करती हैं। आप चाहें तो इस तरह की एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं जो हर तरह की क्लीयरेंस लेकर आपकी छत पर होर्डिंग लगाएगी।  

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.