इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|10:25|IST
ताजा खबर

DRI का दावा, Oppo India ने की 4389 करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी की चोरी

Updated: digiana.com | Jul 13, 2022, 04:13 PM IST

 DRI का दावा, Oppo India ने की 4389 करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी की चोरी

नई दिल्ली, चीनी स्मार्टफोन मेकर्स Xiaomi और Vivo के बाद अब Oppo Mobiles पर टैक्स की चोरी के आरोप लग रहे हैं। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस ने  Oppo इंडिया द्वारा 4,389 करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी की चोरी के मामले का पता लगाया है। इस साल मई में ओप्पो के कई ऑफिस पर ईडी ने छापेमारी की थी।
ओपो इंडिया भारत में मैन्युफैक्चरिंग, असेंबलिंग, होलसेल ट्रेडिंग, मोबाइल हैंडसेट डिस्ट्रीब्यूशन और एक्सेसरीज का बिजनेस करती है। कंपनी चीन की गुआंग्डोंग ओपो मोबाइल टेलीकम्यूनिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की सहयोगी है। ओपो इंडिया कई मोबाइल फोन ब्रांड्स- ओपो, वनप्लस और रियलमी से जुड़ी है।
डीआरआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा जांच के दौरान, डीआरआई द्वारा ओप्पो इंडिया के कार्यालय परिसर और इसके प्रमुख प्रबंधन कर्मचारियों के आवासों की तलाशी ली गई जिसके परिणामस्वरूप ओप्पो इंडिया द्वारा उपयोग के लिए आयात की गई कुछ वस्तुओं के विवरण में जानबूझकर गलत घोषणा का संकेत देने वाले सबूत मिले।
डीआरआई के मुताबिक ओप्पो इंडिया के वरिष्ठ प्रबंधन कर्मचारियों और घरेलू आपूर्तिकर्ताओं से पूछताछ की गई। इन सबने माना है कि कंपनी ने टैक्स को लेकर गलत जानकारियां दीं।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि ओप्पो मोबाइल्स जिसे Oppo India के नाम से जाना जाता है उसके खिलाफ डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस कर रही थी जिसमें 4389 करोड़ रुपये कस्टम ड्यूटी की चोरी का पता चला है। जांच के दौरान डीआरआई ने Oppo India के दफ्तरों और मैनजमेंट से जुड़े कई मुख्य लोगों के घरों की तलाशी ली गई जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
जांच में यह भी पता चला कि ओप्पो इंडिया ने मालिकाना तकनीक, ब्रांड,आईपीआर लाइसेंस के उपयोग के बदले चीन में स्थित मल्टीनेशनल कंपनियों को 'रॉयल्टी' और लाइसेंस शुल्क का भुगतान के लिए प्रावधान किए था। ओप्पो इंडिया द्वारा भुगतान की गई रॉयल्टी और लाइसेंस शुल्क को आयात किए गए सामान के लेनदेन मूल्य में नहीं जोड़ा जा रहा था, जो कि कस्टम एक्ट का उल्लंघन है। इस प्रकार ओप्पो इंडिया ने 1,408 करोड़ रुपये के कस्टम ड्यूटी की चोरी की है। ओप्पो इंडिया ने अपनी तरफ से कम कस्टम ड्यूटी के भुगतान के बदले में अंतरिम तौर पर  450 करोड़ रुपये रकम का भुगतान किया गया है।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.