नई दिल्ली, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेक इन इंडिया रंग लाने लगी है। इतिहास में पहली बार अमेरिकी नौसेना का कोई जहाज मरम्मत के लिए भारत आया है। अमेरिकी नौसेना के इस जहाज की मरम्मत एलएंडटी के तमिलनाडु स्थित शिपयार्ड में की जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने इसे मेक इन इंडिया के लिए उत्साहजनक करार देते हुए कहा कि इस कदम ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में एक नया आयाम जोड़ा है।
यह ऐतिहासिक घटना ऐसे समय हुई है जब एशिया में चीन की आक्रामक सैन्य गतिविधियां नए चरम पर पहुंच गई हैं। चीन की हरकतों को देखते हुए भारत और अमेरिका विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी नौसेना का जहाज Charles Drew मरम्मत के लिए भारत आया है। इस जहाज की मरम्मत व अन्य संबंधित कार्य एलएंडटी के Kattupalli स्थित शिपयार्ड में किए जाएंगे, जिसमें 11 दिन लगने का अनुमान है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा ‘यह पहली बार है, जब अमेरिकी नौसेना का जहाज मरम्मत के लिए भारत पहुंचा है। अमेरिकी नौसेना ने जहाज के रखरखाव के लिए कट्टुपल्ली में एलएंडटी के शिपयार्ड को ठेका दिया था। बयान में कहा गया कि यह कदम वैश्विक जहाज मरम्मत बाजार में भारतीय शिपयार्ड की क्षमताओं को दर्शाता है। भारतीय शिपयार्ड जहाज मरम्मत और रखरखाव के लिए उन्नत समुद्री प्रौद्योगिकी का उपयोग करके व्यापक और किफायती सेवाएं प्रदान करते हैं।
रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने इसे भारतीय शिपयार्ड इंडस्ट्री और भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के लिए ऐतिहासिक दिन करार दिया। उन्होंने कह हम अमेरिकी नौसेना के जहाज Charles Drew का भारत में स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। भारत में शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री में परिपक्वता आ रही है. आज भारत में 6 बड़े शिपयार्ड हैं, जिनका टर्नओवर करीब 2 बिलियन डॉलर है। हम सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए ही जहाज नहीं बना रहे हैं। हमारे पास अपने डिजाइन हाउसेज हैं, जो सभी प्रकार के स्टेट-ऑफ-दी-आर्ट जहाज बनाने में सक्षम हैं।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...