भोपाल: सर्दियों की दस्तक के बीच मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक़ बारिश के दो नए सिस्टम बन रहे है, जो ग्वालियर-चंबल के साथ ही भोपाल-इंदौर में भी बारिश करा सकते हैं। मौसम बदलने के साथ ही राज्य के तापमान में गिरावट में आने लगेगी। प्रदेश के कुछ जिलों में अगले हफ्ते तक बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक़, हिमालय से ठंडी हवाएं आने के कारण तापमान में गिरावट हुई है। दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट अगले एक सप्ताह तक इसी तरह रहेगी। नया सिस्टम 8 नवंबर को प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की से मध्यम बारिश करा सकता है। इंदौर और भोपाल तक बादल छा सकते हैं। दो दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद फिर तापमान में गिरावट होगी।
मध्यप्रदेश में ठंड अपना हल्का असर दिखाने लगी है। प्रदेश में मानसून के बाद पहली बार दिन का पारा अधिकांश इलाकों में 30 डिग्री के नीचे आ गया। दिन का सबसे कम तापमान सिवनी में 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 7.6 डिग्री से कम रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नौगांव में 33 डिग्री, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, खरगोन, खंडवा, गुना और धार में 31 से 32 डिग्री के बीच रहा। इसके अलावा प्रदेशभर में दिन का तापमान 30 डिग्री के नीचे रहा। रात का पारा सबसे कम पचमढ़ी और मंडला में 11 डिग्री के नीचे तक चला गया है।
पाकिस्तान से हवाओं के आने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होती है। इनके जाने के बाद तापमान में गिरावट होती है। इसके बाद ही ठंड अपना असर दिखाना शुरू करेगी। मध्यप्रदेश में अच्छी कड़ाके की ठंड दिसंबर से शुरू होगी। यह करीब तीन महीने फरवरी तक रहेगी।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हिमालय में हल्की बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही हिमालय से आने वाली हवाएं उत्तर पूर्वी हो गईं। इससे मैदानी इलाकों में हल्की ठंड होने लगी है। इसी का असर मध्यप्रदेश में दिखने लगा है। भोपाल में और हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। रात में अभी और तापमान नीचे आएंगे।
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...