इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 16 April, 2024|12:27|IST
ताजा खबर

Instagram फिर हुआ डाउन, कंपनी ने बयान जारी कर मांगी माफ़ी

Updated: digiana.com | Oct 09, 2021, 11:43 AM IST

Instagram फिर हुआ डाउन, कंपनी ने बयान जारी कर मांगी माफ़ी

नई दिल्ली, सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम एक बार फिर डाउन हो गया। इंस्टाग्राम डाउन होने के कारण यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इंस्टाग्राम देर रात 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए डाउन रहा। इस दौरान यूजर्स इंस्टाग्राम के जरिए मैसेज तो भेज पा रहे थे लेकिन उनकी फीड अपडेट नहीं हो रही थी। एक हफ्ते में ये दूसरी बार है जब इंस्टाग्राम की सर्विस डाउन रही।
इंस्टाग्राम के डाउन होने के बाद ट्विटर पर #instagramdownagain का हैशटैग भी चला। ट्विटर यूजर्स मीम्स पोस्ट करते नजर आए। हालांकि कुछ देर बाद ही इंस्टाग्राम फिर से सामान्य तौर पर चलने लगा जिसके बाद यूजर्स ने राहत की सांस ली।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इंस्टाग्राम के अलावा फेसबुक मैसेंजर भी डाउन रिपोर्ट किया गया। फेसबुक ने बयान जारी कर यूजर्स से माफी मांगी और तकनीकी खामी को इस व्यवधान के लिए जिम्मेदार ठहराया। कंपनी की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई कि कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, मैसेंजर और वर्कप्लेस की सेवा तकनीकी खामी के चलते कुछ देर प्रभावित रही।
 कंपनी की तरफ से कहा गया कि पिछले दो घंटे से जो भी हमारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए हैं और जिन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा है हम उनसे माफी मांगते हैं। प्रॉब्लम साल्व कर ली गई है और सबकुछ सामान्य हो गया है। शुक्रवार को हुई तकनीकी समस्या के दौरान कुछ लोगों की इंस्टा फीड लोड नहीं हो रही थी तो वहीं कई लोग फेसबुक मैसेंजर के जरिए मैसेज नहीं भेज पा रहे थे।
डाउन डिटेक्टर की ओर से भी पुष्टि की गई है कि इंस्टाग्राम पर यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक 9 अक्टूबर 2021 को रात 12:12 मिनट पर कुल 28,702 क्रैश रिपोर्ट किए गए।
इससे पहले सोशल मीडिया ऐप वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम तकनीकि खामियों के चलते बीते सोमवार को डाउन हो गया था। इससे यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित खबरें...
 फिर डाउन हुआ ट्विटर, एक महीने में दूसरी बार परेशान हुए यूजर्स
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:45 AM IST ]

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया,  जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...

ट्विटर से 40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, सुंदर पिचाई से लेकर सलमान...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 11:52 AM IST ]

नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...

एलन मस्क ने की ट्विटर प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश, पोल कर...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:49 PM IST ]

नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...

 एलन मस्क को सता रहा हत्या का डर, बोले- खुली जीप में नहीं कर सकता...
[ Posted On digiana.com | Dec 07, 2022, 03:42 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला...

Youtube के टॉप वीडियोस की लिस्ट जारी, 'श्रीवाल्ली' ने मारी बाजी
[ Posted On digiana.com | Dec 06, 2022, 03:21 PM IST ]

नई दिल्ली: गूगल ने YouTube के इस साल के सबसे पॉपुलर वीडियो की लिस्ट शेयर कर दी है। साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को एक बड़ा सबक सिखाया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.