इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|11:14|IST
ताजा खबर

'सस्ते गैस सिलेंडर से क्या बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?' परेश रावल के बयान पर बवाल

Updated: digiana.com | Dec 02, 2022, 05:52 PM IST

'सस्ते गैस सिलेंडर से क्या बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?' परेश रावल के बयान पर बवाल

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरूवार को मतदान हो चुका है। दूसरे चरण के लिए राज्य में प्रचार जारी है। प्रचार में सत्ताधारी दल भाजपा समेत तमाम पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी। इसी बीच अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहने वाले अभिनेता से नेता बने मशहूर एक्टर परेश रावल ने महंगाई पर ऐसा बयान दिया है कि वह अब वायरल हो रहा है। वलसाड में अपने भाषण में उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया कि सोशल मीडिया पर लोग उन पर बंगालियों से घृणा करने का आरोप लगा रहे हैं।
गुजरात में पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले परेश रावल अपनी पार्टी बीजेपी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने महंगे गैस सिलिंडर और रोजगार की मांग को लेकर सरकार की तरफ से सफाई देने की कोशिश की। इस दौरान परेश रावल ने कहा, "गैस सिलिंडर महंगा है लेकिन ये सस्ता हो जाएगा। लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा, लेकिन क्या होगा जब रोहिंग्या मुस्लिम और बांग्लादेशी आपके आसपास रहने लगेंगे। जैसा कि दिल्ली में हो रहा है। तब आप गैस सिलिंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?"
परेश रावल यहीं नहीं रुके उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि गुजरात महंगाई बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन यह नहीं। अभिनेता से नेता बने परेश रावल ने कहा कि जिस तरह से वे मौखिक गालियां देते हैं, उन्हें अपने मुंह पर डायपर पहनने की जरूरत है। परेश रावल के मछली खाने वाले बंगालियों का उपहास उड़ाने और रोहिंग्याओं से जोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद ने पूछा कि क्या परेश रावल यह संकेत दे रहे हैं कि बीएसएफ और केंद्रीय गृह मंत्रालय ठीक से काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत में प्रवेश कर रहे हैं।
परेश रावल के इस वीडियो को शेयर करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने उन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बाबू भाई आप तो ऐसे ना थे... अगर बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत में घुस जाएंगे। इसका मतलब गृहमंत्री के तौर पर अपना काम अच्छी तरह नहीं कर पा रहे हैं या आप ये कह रहे हैं कि बीएसएफ सीमा की सुरक्षा सही से नहीं कर पा रही है?


सम्बंधित खबरें...
गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला, माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 06:11 PM IST ]

अहमदाबादः गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला आ गया है। अहमदाबाद कोर्ट ने इस मामले में आरोपी माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 17 साल से जेल...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 03:48 PM IST ]

गुजरात: 2002 गोधरा कांड मामले में गुजरात सरकार के कड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एक दोषी को जमानत दी है। दोषी फारूक...

भूपेंद्र पटेल के हाथ फिर गुजरात की कमान, लगातार दूसरी बार बने...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 02:47 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी हो गई। भूपेंद्र...

विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल, दिल्ली में मंत्रिमंडल...
[ Posted On digiana.com | Dec 10, 2022, 04:43 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार...

 गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी
[ Posted On digiana.com | Dec 08, 2022, 04:01 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस के राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.