गुजरात, देश में हिंदी भाषा को लेकर छिड़ी बहस के बीच राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत ने बड़ा ब्यान दिया है। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत में कई भाषाएं है लेकिन उन सभी में एक ही भावना है जो देश की एकजुटता का स्त्रोत है। भारत का हमेशा से मानना रहा है कि एकजुट रहने के लिए एक जैसे होने की जरूरत नहीं है।
संघ प्रमुख की भाषाओं पर यह टिप्पणी उस समय आई है जब आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार द्वारा देश में गैर-हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी भाषा थोपने के प्रयास किए जा रहे हैं। भागवत गुजरात साहित्य अकादमी द्वारा संस्कृत भाषा की पुस्तकों को पुरस्कार प्रदान करने और उड़िया पुस्तक अनन्या जगन्नाथ अनुभूतिमा के गुजराती अनुवाद को लॉन्च करने के लिए आए थे। इस मौके पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये बातें कहीं।
भागवत ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि बोलियों सहित लगभग 3800 भाषाएं हैं। एक ही भाषा को अलग-अलग तरीके से बोले जाने के कारण समझना मुश्किल है। सौराष्ट्र में गुजराती बोली जाती है, जिसे समझने के लिए प्रयास की आवश्यकता है लेकिन भाषाएं भले ही अलग हों फिर भी भाव एक ही है। यह भारत की एकजुटता है।
उन्होंने कहा कि भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं है और जबकि दुनिया भर के लोग कहते हैं कि एकजुट रहने के लिए एक जैसा होना चाहिए। भारत प्राचीन काल से यह मानता रहा है कि एकजुट होने के लिए समान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अनेकता में एकता कहते रहे हैं लेकिन हम सभी को कुछ और शब्दों का इस्तेमाल करना होगा और अब हमें एकता में विविधता कहना होगा।
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि रामायण, महाभारत सभी भाषाओं में है लेकिन सभी का भाव एक ही है। उन्होंने कहा देश में कई भाषाएं, कई संप्रदाय, रीति-रिवाज और परंपराएं हैं लेकिन प्राचीन काल से भारत एक ही है। भागवत ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय भावना की स्वाभाविक अभिव्यक्ति संकटग्रस्त देशों की मदद करना है न कि युद्ध करना।
अहमदाबादः गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला आ गया है। अहमदाबाद कोर्ट ने इस मामले में आरोपी माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...
गुजरात: 2002 गोधरा कांड मामले में गुजरात सरकार के कड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एक दोषी को जमानत दी है। दोषी फारूक...
गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी हो गई। भूपेंद्र...
गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार...
गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस के राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...